नेयापुर के सतीश की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग
औरंगाबाद, मई 17 -- देव प्रखंड के नेयापुर गांव में अक्षय कुमार यादव के आठ वर्षीय सतीश कुमार की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रविवार को बुद्धिजीवी चेतना मंच के जिला सचिव संतोष कुमार सिंह मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गांव पहुंचा। ग्रामीणों से पूछताछ और घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद यह आशंका जताई गई कि हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। जिला संयोजक श्यामता प्रसाद यादव ने बताया कि परिजनों ने पहले ही बच्चे की गुमशुदगी को लेकर देव थाना में आवेदन दिया था, लेकिन अगले दिन सुबह गांव के तालाब से सतीश का शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद जिले का नाम देव करने का लिया गया संकल्प टीम के सदस्यों को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान तालाब के पास खून से सना रुमाल मिला, जिसकी जानकारी जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.