देवघर, अप्रैल 27 -- सारठ,प्रतिनिधि। अंचल के सारठ पंचायत अंतर्गत ओझाडीह गंडा गांव में रविवार को नेम निष्ठा के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में सूर्याहु पर्व संपन्न हो गया। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए महापर्व के दौरान शनिवार को दिनभर व्रतधारियों द्वारा निर्जला उपवास रख कर शाम को गांव के निकट जोरिया में जाकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पूजन कर अर्घ्य अर्पित की गई। उसके उपरांत घर में भगवान को खीर का भोग लगाकर खरना पूजन किया गया। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने खरना पूजन का महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं रविवार अहले सुबह पंडित अविनाश पांडेय एवं शिवशंकर झा ने व्रतधारी दशरथ पंडित व उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी को गणेशादि पंचदेवता पूजन के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। यह भी पढ़ें- नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया आस्था का पर्व डोरा इस दौरान दर्जन...