नवादा, सितम्बर 28 -- नेम ट्री अभियान के तत्वावधान में संत नामदेव जी महाराज के सानिध्य में नवादा जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ 1.51 लाख पौधे लगाए गए। महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव से शुरू होकर संत नामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव तक चला यह एक सप्ताह का महाअभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर व्यापक जन-जागरूकता का जरिया बना। इसके बाद भी गांवों में पौधारोपण का कार्य निरंतर जारी है। ​अभियान के दौरान नवादा के लगभग 200 गांवों में पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण स्थान इस क्रम में संत नामदेव वाटिका और सद्गुरु सदाफल देव वाटिका सहित लगभग 25 विभिन्न वाटिकाओं का निर्माण व विकास किया गया। प्रेरणा देने के लिए संत नामदेव जी महाराज ने स्वयं 11 स्थानों पर पौधारोपण किया। उनके मार्गदर्शन में लगभग 1,500 विद्यार्थि...