पाकुड़, अप्रैल 3 -- नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में होली के दिन हुए चर्चित नेमुआ हत्याकांड में घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अधिकांश नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। हमले में शामिल मुख्य हमलावर अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें कि बीते 04 मार्च को जब पूरा शहर होली के रंगों और उत्सव में डूबा था, उसी समय तलवाडांगा इलाके में खूनी खेल खेला जा रहा था। आपसी रंजिश में करीब 08 से 10 हमलावरों ने नेमुआ नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने बेरहमी से चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया था और इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 05 नामजद और 06 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने दो गिरफ्तारियां भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.