कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खोटही निवासी अनिल कुशवाहा उर्फ पंकज की रविवार शाम हरियाणा के पानीपत में शार्ट सर्किट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई l सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया l उसका शव लाने के लिए परिजन पानीपत के लिए रवाना हो गए हैं lखोटही निवासी लक्ष्मन कुशवाहा के दो लड़कों में अनिल कुशवाहा उर्फ पंकज उम्र 24 छोटा था l वह हरियाणा के पानीपत में एलवनटी रिफाइनरी कंपनी में मजदूरी पर काम करता था l कुछ दिन पहले घर आया था l अभी वह एक सप्ताह पूर्व पानीपत गया था l रविवार को कंपनी से काम कर अपने रूम पर वापस आया था और पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था l इसी बीच शार्ट सर्किट के कारण वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई l नहाने गए अन्य साथी जब रूम में घुसे ...