नई दिल्ली, मई 14 -- आमिर खान के बेटे जुनैद की रीसेंट फिल्म एक दिन बुरी तरह पिट चुकी है। इससे पहले खुशी कपूर के साथ लवयापा भी फ्लॉप थी। जुनैद खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि दोनों मूवीज के फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें काम मिल रहा है। इसकी वजह वह अपने पिता आमिर खान को मानते हैं। इसी वजह से नेपोटिजम शब्द से उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं होती है। एक इंटरव्यू के दौरान जुनैद ने यह माना कि उन्हें आमिर खान का बेटा होने का फायदा मिल रहा है।आमिर का बेटा हूं तो काम मिलता है जुनैद विकी लालवानी के पॉडकास्ट में थे। जब नेपोटिजम डिबेट पर बात चली तो जुनैद ने माना कि इंडस्ट्री में वह प्रिविलेज्ड हैं क्योंकि आमिर खान के बेटे हैं। वह बोलते हैं, 'नेपोटिजम शब्द पर मुझे गुस्सा नहीं आता क्योंकि ये सच है। मुझे बहुत काम मिलता है क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं।' जुनैद स...