लखनऊ, मार्च 19 -- बिजली विभाग ने बुधवार को नेपियर रोड में स्मार्ट मीटर और बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने बिजली चोरी और अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने के कारण विभाग ने जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे, उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर दोबारा अवैध रूप से बिजली जोड़ ली। इसमें रिंकू, शब्बो बानो, सतीश चंद्र, मन्नो, इकबाल हैदर, इमरान, साहब हसन, मिर्जा चमन, ललित मौर्या, अब्दुल खान और विजय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं ने विभागीय कार्रवाई के बावजूद कटिया लगाकर अपने घरों को रोशन कर रखा था। उन्होंने बताया कि सभी अवैध कनेक्शनों को काटा गया। बिजली चोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने क...