गाजीपुर, अप्रैल 5 -- गाजीपुर। गन्ने की तरह दिखने वाली सुपर नेपियर घास अब अपने गाजीपुर में भी उगाई जाने लगी है। पोषक तत्वों से भरपूर नेपियर घास से गो आश्रय केंद्र के पशुओं की बिगड़ रही सेहत को सुधारा जाएगा। कम लागत और चिलचिलाती धूप में भी यह घास हरी रहती है। एक बार नेपियर घास की रोपाई के बाद यह अगले छह से सात वर्ष तक पशु चारे का उत्पादन देती है। अब नेपियर घास उगाने पर किसानों को 20 हजार का अनुदान मिलेगा। इसके संबंद्ध में जानकारी के लिए किसान आवेदन कर सकते है। गाजीपुर में 30 अस्थाई और तीन वृहद गोआश्रय संचालित होते है। यहां के लगभग दस हेक्टेयर से अधिक भूमि में हरा चारा उगाया जा रहा है। इसमें ज्यादातर चरी होती है, जो सीजन पर खत्म हो जाती है। अब वर्षभर पशुओं को हरा चारा मिलता रहे, इसके लिए नेपियर घास की खेती होगी। इसके साथ ही लगभग 20 हेक्टेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.