महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीते गुरुवार को नेपाल में हुए सड़क हादसे में महराजगंज जिले के सेमरा राजा गांव की मां-बेटी की मौत हो गई थी। साथ ही 19 लोग घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को मृतकों के शव नेपाल से आए। सोनौली के रास्ते निर्मला का शव आया, वहीं बढ़नी के रास्ते मासूम काव्या का शव एंबुलेंस से लाया गया। शवों के आने के बाद सेमरा राजा में कोहराम मच गया। एक ही चिता पर जब दोनों का अंतिम संस्कार हुआ तो हर किसी की आंखें भर गईं। नेपाल के प्यूठान जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सेमरा राजा निवासी करन नाथ मौर्य की पत्नी निर्मला मौर्य व तीन साल की बेटी काव्या मौर्य की मौत हो गई थी। हादसे में घायल सेमरा राजा के तीर्थयात्रियों को लाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। शुक्रवार की भोर में 9 एंबुलेंस से सभ...