बगहा, मई 3 -- बगहा, हमारे संवाददाता। नेपाल सरकार ने सीमा क्षेत्र में स्थित भारतीय कॉलोनियों, सिंचाई नहरों और तटबंधों पर वर्षों से बने अतिक्रमण को हटाने की दिशा में सख्त कदम उठाया है। सरकार की ओर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कब्जाधारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया गया है। निर्धारित समय के बाद प्रशासनिक टीम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जानकारी के अनुसार गंडक पश्चिम नहर सिंचाई प्रणाली, भारतीय मुख्य नहर, लिंक बांध तथा उससे जुड़े तटबंधों पर कई स्थानों पर अवैध कब्जा कर झोपड़ियां, अस्थायी निर्माण और अन्य ढांचे खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा पिपरपाती और परसौनी सिंचाई प्रणाली की मुख्य व उप शाखा नहरों के किनारे भी अतिक्रमण की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इससे नहरों के रख-रखाव, सफाई और ...