हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। पाकिस्तान निर्मित हथियारों की खेप पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचने के खुलासे के बाद उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। बीते बुधवार को दिल्ली पुलिस ने 10 हथियार तस्करों को भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उत्तराखंड के बनबसा, धारचूला और झूलाघाट जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में हाई अलर्ट की स्थिति है। सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीमें हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन निगरानी की रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बीते दिन तस्करों से ब्राजील की टॉरस और जर्मनी निर्मित वॉल्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.