नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया तेज
अररिया, अगस्त 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं को अब भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही हैं। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत वैसे नेपाली महिलाओं को चिन्हित करें, जिनका विवाह कुर्साकांटा प्रखंड में निवास करने वाले पुरुष के साथ विगत वर्षों अथवा वर्तमान में हुई है। वैसे चिन्हित महिलाओं को सहयोग कर भारतीय नागरिकता प्रदान करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को एक सप्ताह के अंदर अचूक रूप से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध करने की निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.