नेपाल से लौट रहे तीन दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
इटावा औरैया, जून 14 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त नेपाल घूमकर कार से अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पंजाब और हरियाणा के रहने वाले तीन दोस्त नेपाल घूमने के बाद कार से जालंधर की ओर वापस लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में बनी हरदू गांव के पास पहुंची थी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में कई वाहन भिड़े, बाप-बेटी की मौत, 14 घायल इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मिडिल डिवाइडर पर बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.