नेपाल से लौट रहे तीन दोस्तों की कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत
इटावा, जून 15 -- UP News: यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त नेपाल घूमकर कार से अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पंजाब और हरियाणा के रहने वाले तीन दोस्त नेपाल घूमने के बाद कार से जालंधर की ओर वापस लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में बनी हरदू गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मिडिल डिवाइडर पर बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.