नेपाल से लाई जा रही 2160 बोतल शराब जब्त
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 2160 बोतल (648 लीटर) देसी शराब को सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान एएसआई नवीन गोगोई के नेतृत्व में सीमा पर पिलर संख्या 303/23 के निकट गश्त लगा रहे थे। इस तस्करों का समूह नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 2160 बोतल (648 लीटर) शराब संग भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। जवानों को देखते ही सभी तस्कर शराब की बोरी छोड़ वापस नेपाल की दिशा में भाग निकला। जब्त शराब को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.