महाराजगंज, नवम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने एक बार फिर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही धूप की लकड़ी की खेप बरामद की है। पिकअप पर लदी 52 बोरा धूप लकड़ी के साथ दो आरोपित भी दबोचे गए हैं। सामान सहित आरोपितों को कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव से नेपाल की ओर से धूप की लकड़ी की खेप कैरियरों के माध्यम से तस्करी कर लाई जा रही थी। एसएसबी की टीम ने देर रात भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 524/01 के कैथवलिया उर्फ बरगदही मुर्गा फार्म के पास बागीचे के पास घेराबंदी कर दी। यहां नेपाल से लाई गई धूप की लकड़ियों को पिकअप पर लोड किया जा रहा था। जवानों को सामने से पिकअप आता दिखाई दिया। पिकअप चालक जवानों को देखते ही भागने लगा, लेकिन जवानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.