नेपाल से लड़की को ला रहे दो युवक सीमा पर धराये
मधुबनी, मई 12 -- मधवापुर। नेपाल से 17 वर्षीया एक नाबालिग लड़की को भारतीय क्षेत्र में अवैध तरीके से लाने के दौरान, सुरक्षाबलों ने दो नेपाली युवकों को मधवापुर में पकड़ लिया। एसएसबी ने यह कार्रवाई बुधवार को इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 295/4 के पास पेठियागाछी में की। पकड़े गये तीनों आरोपियों में से किसी ने पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन लोगों ने न तो अपना आपसी संबंध बताया, और न गंतव्य स्थान व सीमा पार करने के उद्देश्य की जानकारी दी। संदिग्ध परिस्थिति में एसएसबी ने मामले की पड़ताल की। जानकारी मिली कि पकड़ी गयी लड़की अपने घर से दो दिनों से लापता है। यह भी पढ़ें- दो थाई महिला समेत चार गिरफ्तार उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके गृहक्षेत्र महोत्तरी जिले के रामगोपालपुर थाने में दर्ज है। पकड़े गये तीनों आरोपी नेपाल के महोत्तरी जिले के हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.