किशनगंज, जुलाई 31 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बालूबाड़ी में नेपाल से अपने मायके लौट रही एक विवाहिता के साथ कथित रूप से बंधक बनाकर दुष्कर्म, जबरन निकाह का दबाव बनाने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पीड़िता को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए किशनगंज ले जाया गया। पीड़िता द्वारा दिघलबैंक थाना में बुधवार को दिए गए आवेदन के अनुसार वह सोमवार को नेपाल स्थित अपने ससुराल से बालूबाड़ी गांव के रास्ते भारत स्थित अपने मायके आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में बालूबाड़ी निवासी मो. समजानी ने तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद कर उसके पा...