महाराजगंज, जुलाई 2 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत लाए जा रहे 330 किलोग्राम विदेशी (चाइनीज) अखरोट बरामद कर जब्त कर लिया। बरामद अखरोट को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया।

सूचना और कार्रवाई एसएसबी 22वीं वाहिनी के उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 517/1 से करीब 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में कुछ अज्ञात महिलाएं बोरी में रखे संदिग्ध सामान को सिर पर लाकर एक स्थान पर एकत्र कर रही हैं। सूचना मिलते ही समवाय कमांडर के निर्देश पर विशेष नाका पार्टी का गठन कर मौके पर भेजा गया। बारिश और अंधेरे का लाभ उठाकर एसएसबी टीम को देखते ही सभी महिलाएं सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गईं।

ब...