नेपाल से भारत आ रही 17.266 किलो अफीम बरामद
बहराइच, जून 22 -- रूपईडीहा, संवाददाता। नेपाल से भारत लाई जा रही 17.266 किलो अफीम नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा के बर्दिया जिले से पकड़ा है। अफीम की यह भारी मात्रा रुपईडीहा से होकर दूसरे शहरों में भेजी जाने वाली थी। बहराइच जिले के सीमाएं नेपाली जिला बांके व बर्दिया से सटा है। बर्दिया की पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करके पकड़ा है। दो नेपाली महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद रुपये व एक बाइक भी जब्त की है। 21 जून को बर्दिया जिले की मोतीपुर थाने की पुलिस व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर बर्दिया की बढ़ैया ताल गांव सभा वार्ड नं 4 खरैनी निवासी संध्या घर्ती मगर व बासगढ़ी नगर पालिका वार्ड नं 3 लछमण पुर निवासी मीना रोकाया को 15 किलो 340 ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.