नेपाल से भारत आ रही कार से संदिग्ध सोना-चांदी बरामद
किशनगंज, अगस्त 17 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत आ रही एक कार से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सोना-चांदी बरामद किया है। मामले में एसएसबी ने दो नेपाली नागरिकों को हिरासत में लेने के साथ वाहन को भी जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत का आधिकारिक आकलन अभी नहीं किया गया है। एसएसबी के अनुसार, 15 अगस्त को अहले सुबह न्यू मेची ब्रिज पर नियमित जांच के दौरान 41वीं वाहिनी एसएसबी की 'डी' कंपनी पानीटंकी की टीम ने नेपाल से भारत की ओर आ रही कार को रोककर जांच की। सामान की स्क्रीनिंग के दौरान टीम को संदिग्ध सोना-चांदी के सामान मिले। जांच में 115.30 ग्राम संदिग्ध सोने की बार व चेन, 44.80 ग्राम सोने के आभूषण, 13.93 ग्राम सोने की चेन, 68.64 ग्राम अंगूठियां व कान की बालियां, 38.66 ग्राम पत्थर जड़ित सोने का पेंडेंट, 10.25 ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.