लखीमपुरखीरी, मई 1 -- पलियाकलां। नेपाल से भागकर भारत आ रहे दो नाबालिगों को गौरीफंटा चेक पोस्ट पर रोका गया और पूछताछ की गई। जिस पर पता चला कि वह घर से बिना बताये गुजरात जा रहे थे। एसएसबी नें दोनों को नेपाली एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को गौरीफंटा में तैनात एएचटीयू टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक नेपाली नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात एएचटीयू कार्मिकों नें दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। जिस पर दोनों ने बताया कि वह दोनों घरवालों से बिना बताये भागकर राजकोट गुजरात भारत में जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पंजीकरण केंद्र पर ऑफलाइन पंजीकरण करवाने पहुंचे श्रद्धालु इसके बाद चेकपोस्ट कमांडर ने लड़की और लड़का के घरवालों से बात की, तो दोनों के घर वालों ने बताया कि उनका घर दूर होने के कारण वह लेने आ नही सकते। जिसके बाद ...