बगहा, जून 17 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में वर्षों से पहचान और अधिकारों के लिए संघर्षरत नेपाली मूल की भारतीय बहुओं के लिए अब भारतीय नागरिकता पाने का रास्ता खुलने लगा है। प्रखंड प्रशासन ने इस दिशा में पहल तेज कर दी है। अब तक प्रखंड क्षेत्र में विवाह के बाद यहां रह रही नेपाली मूल की 39 महिलाओं का नागरिकता के लिए निबंधन किया जा चुका है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ दिनों में और अधिक पात्र लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए। ताकि वे भी सरकारी योजनाओं और संवैधानिक अधिकारों का लाभ उठा सकें। इसको लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों और कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- नेपाल से ब्याह कर भारत में आई 39 बहुओं का हुआ पंजीकरणनागरिकता आवेदन प्रक्रिया की समीक्...