नेपाल से बेटी के साथ ससुराल आ रही महिला लापता
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- छह दिन पहले नेपाल से तिकुनिया अपनी ससुराल के लिए निकली एक महिला अपनी छह साल की बेटी समेत गायब हो गई। घरवालों ने काफी तलाश के बाद सोमवार को तिकुनियां पुलिस को तहरीर दी है। तिकुनियां कोतवाली के प्रतापपुर निवासी अनिल कुमार की ससुराल नेपाल में है। उसकी 33 वर्षीया पत्नी कृष्णा देवी अपनी छह साल की बेटी के साथ 27 मई को अपने मायके से ससुराल आने के लिए निकली थी। बार्डर की एसएसबी पोस्ट डांगा पर उसके गुजरने की सवा दो बजे की इंट्री है। डांगा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह बच्ची के साथ नजर आई है लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। घरवाले कई दिनों तक रिश्तेदारियों और अन्य जगहों पर ढूंढ़ते रहे। उसका पता लगाने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.