नेपाल से पंजाब ले जा रहे 9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, जून 24 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से पंजाब ले जाए जा रहे 9 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के राजौरा गांव निवासी पंकज राय (45 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल से पंजाब ले जा रहे 9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभंगा जा रही एक बस से एक व्यक्ति नेपाल के कुनौली बॉर्डर से गांजा लेकर पंजाब जाने की फिराक में है। सूचना पर भैरवस्थान थाना पुलिस ने बस की जांच की। तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के पास से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 3,370 रुपये भारतीय मुद्रा,100 रुपये नेपाली मुद्रा तथा एक मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.