नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने नए साल पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नेपाल से लाई गई 11 किलोग्राम हाई-ग्रेड चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने अमर कॉलोनी इलाके से नेपाल मूल के ड्रग्स तस्कर 46 वर्षीय महेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नेपाल से दिल्ली में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था और नए साल की पार्टी के लिए बड़ी खेप लाने की फिराक में था। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई अनिल को नेपाल से ड्रग्स की बड़ी खेप दिल्ली आने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर और इंस्पेक्टर शुभम चौधरी के नेतृत्व में एसआई मुनेश और एसआई राजवीर की टीम गठित की गई। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.