अररिया, फरवरी 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कुआड़ी थाना पुलिस व एसएसबी 52 वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी के 213.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि गांजा तस्कर अंधेरे व घना कुहासा का लाभ लेते हुए नेपाल की ओर भागने में सफल रहा है। कुआड़ी थानेदार प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में तस्कर मादक पदार्थ गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसएसबी और वरीय पदाधिकारी को देते हुए टीम गठित कर भारत नेपाल सीमा के निकट मधुबनी के निकट गढ़ती बढ़ा दी गई। इस दौरान कुछ लोगों को सिर पर बोरा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस और एसएसबी पर नजर पड़ते ही तस्कर बोरा फेंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.