अररिया, अगस्त 20 -- अररिय/ कुर्साकांटा, हिन्दुस्तान टीम भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया को बड़ी सफलता मिली है। बाह्य सीमा चौकी डुमरिया के जवानों ने नेपाल से भारत की ओर तस्करी कर लाए जा रहे करीब 160 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन साईिकलें भी जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 170/1 से लगभग 300 मीटर पश्चिम तथा नो मैन्स लैंड से करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र की ओर गश्त कर रहा था। इस दौरान नेपाल की तरफ से तीन व्यक्ति साईिकलों पर बोरे लादकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखाई दिया। संदेह होने पर गश्ती दल ने तत्काल तीनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान साईिकलों पर लदे बोरों से करी...