महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के पश्चिमी छोर पर बहने वाली डंडा नदी बीते दो दशक से हर गर्मी के मौसम की शुरुआत में अपने अस्तित्व से जूझने लगती है। मूल नदी भारतीय क्षेत्र के सोनौली सीमा से महज एक किलोमीटर पश्चिम फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास भारत में प्रवेश करती है। लेकिन नदी के प्रवेश स्थल पर नेपाल के रुपन्देही जिला के प्रमुख कस्बा भैरहवा के कूड़े कचरे व कस्बा के तमाम नालों के पानी गिराए जाने से नदी की मूल जल धारा प्रदूषित व रुक जाती है। भारतीय क्षेत्र में इसी नदी पर वर्ष 1962 में निर्मित डंडा नहर प्रणाली नेपाल के कूड़े कचरे व नदी में उगे प्लावहों के बोझ से कराह उठाती है। नेपाल के भैरहवा के तमाम संगठन व नागरिक नदी में फेक जा रहे कूड़े कचरे का विरोध कर रहे हैं। भारतीय क्षेत्र के किसान भी नदी में बढ़ रहे प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.