नेपाल से छोड़ा गया पानी, शारदा नदी किनारे किसानों की बढ़ीं धड़कनें
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे नदी किनारे बसे रामनगर क्षेत्र के किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका उनके सामने भारी संकट खड़ा कर देती है। ऐसे में इस बार भी जलस्तर बढ़ने की खबर से लोगों में चिंता का माहौल है। शारदा नदी के किनारे स्थित राममनगर, बझेड़ा, सिकटिहा, करसौर, रैनगंज आदि गांवों के किसान अपनी फसलों और घरों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो सकती हैं और कई गांवों का संपर्क भी प्रभावित हो सकता है। पिछले वर्षों में आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था, जिसकी यादें अभी भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.