बस्ती, जनवरी 2 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। गौर थानाक्षेत्र के तेनुई गांव निवासी 50 वर्षीय रामसजीवन पुत्र भवानी भीख की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। राम सजीवन बुधवार को नेपाल से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बभनगांवा कला चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने परिवार से फोन पर संपर्क किया। अपनी बेटी को बैग और मोबाइल देकर घर भेज दिया और कहा कि घर का सामान लेकर आता हूं। इसके बाद रामसजीवन घर नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद बेटी ने परिजनों को बताया। परिवार ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब आठ बजे खजुहा शिव मंदिर के पीछे बने तालाब में उनका शव उतराता हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.