सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी 51वीं बटालियन कन्हवां कंपनी हेडक्वार्टर अंतर्गत गोरहारी बीओपी कैंप के जवानों ने एक नेपाली तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब एक किलो गांजा और एक साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार लालू दास तमता नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र के अजनपट्टी परसा गांव निवासी सुखदेव दास तमता का पुत्र हैं। असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गोरहारी बीओपी से विशेष गश्ती दल सीमा क्षेत्र की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 310/3 के पास नेपाल से गांजा की खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जाने वाली है। सूचना मिलते ही जवानों ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी।्रकरीब 10:20 बज...