नेपाल से गांजा लेकर आ रहे दो गिरफ्तार, 12.2 किलो गांजा जब्त
अररिया, सितम्बर 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 56वीं वाहिनी एसएसबी के 'ई' समवाय कुशमाहा के जवानों ने मंगलवार को सीमा क्षेत्र में कार्रवाई कर बाइक सवार दो लोगों को 12.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे थे और गांजा को धमदाहा पहुंचाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी मनोज यादव (42) और राम कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। इनके पास से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एसएसबी ने दोनों आरोपियों और जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.