नेपाल से गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- सोनबरसा। नेपाल से गांजे की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक युवक को एसएसबी की नाका पार्टी ने पकड़ लिया। उसके सिर पर रखे छह बोरों से लाल प्लास्टिक में पैक 16 पैकेट बरामद हुए। इनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ था, जिसका वजन करीब 202 किलो बताया गया। शनिवार की देर रात सोनबरसा बीओपी के जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। इसके बाद नाका पार्टी को सतर्क कर दिया गया। रात करीब 1:20 बजे नेपाल की ओर से एक युवक सिर पर सामान लेकर भारतीय क्षेत्र की ओर आता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अररिया : 38 किलो गांजा के साथ स्कॉर्पियो जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम जवानों ने उस पर नजर रखी और पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद छह बोरों में लाल रंग की प्लास्टिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.