सीतामढ़ी, दिसम्बर 28 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही कार में लादकर लायी जा रही बीस कार्टन शराब को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के अमाना गांव स्थित महादेव मठ के निकट से बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महुआइन गांव जानेवाली ग्रामीण सड़क पर जब्त कर लिया। जबकि पुलिस की गाड़ी को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी में कार से 20 कार्टन में रखा 600 बोतल देसी शराब बरामद हुआ। पीएसआई अभिजीत सिंह के नेतृत्व के बरामद शराब व कार को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एफआईआर की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.