मधुबनी, अप्रैल 13 -- राज कुमार गुप्ता जयनगर। पुलिस ने नेपाल से आ रहे दो ब्राउन शुगर के धंधेबाज को पकड़ा। जिसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कमला पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक नेपाल की आ रहे थे। जो संदिग्ध स्थित में पाया गया। जिसकी जांच के उपरांत उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित नेपाल के धनुषा जिला के नागराई के गुगली वार्ड नम्बर 4 निवासी संतोष कुमार ठाकुर तथा दुसरा बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी श्याम कुमार पाण्डेय के रूप में पहचान किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनो के विरुद्ध नशा कानून एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया। चेकिंग में एसआईं अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व जवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.