नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदीं
पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक बार फिर नेपाल के हाथियों के झुंड ने दस्तक देकर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार रात नेपाली हाथियों का झुंड चंदिया हजारा गांव में घुस आया। देर रात हाथियों की आहट और चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण जाग गए और शोर मचाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया, लेकिन तब तक खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह रौंद चुका था। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह रौंदी हुई पड़ी थी। हाथियों के हमले में गांव निवासी रवींद्रनाथ सरकार पुत्र हाजू पद सरकार, सुख रंजन सरकार पुत्र भरत सरकार, मनोरंजन सरकार पुत्र भरत सरकार और प्रकाश मंडल पुत्र निलमणि मंडल की फसलें बर्बाद हो गईं। लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.