किशनगंज, अप्रैल 3 -- दिघलबैंक (किशनगंज)। नेपाल के जंगलों से किशनगंज के सीमावर्ती गांवों में आने वाले हाथियों का झुंड आए दिन किसानों की फसलों को नष्ट कर रहा है। बुधवार देर रात एक बार फिर से नौ हाथियों का झुंड दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला और मुलाबारी के आसपास मक्के के खेतों में डेरा डाले हुए है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस वर्ष दूसरी बार दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में डेरा डाले हाथियों का झुंड पिछले चार दिनों से लगातार अलग-अलग जगहों पर कई एकड़ में लगी मक्का की फसलों को बर्बाद कर चुका है। रात के समय हाथियों के झुंड से भटककर कुछ हाथी रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच जाते हैं। गनीमत यह है कि इस सप्ताह हाथियों ने घरों को क्षति नहीं पहुंचाया है, लेकिन हाथियों के डर से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। इधर हाथियों के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.