नेपाल से आए हाथियों की रियल टाइम लोकेशन पर नजर रखेगा वन विभाग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- नेपाल से सीमा पारकर दुधवा के जंगलों और खेतों का रुख करने वाले जंगली हाथियों की गतिविधियों पर अब वन विभाग सीधी नजर रखेगा। मानव-हाथी संघर्ष को रोकने और हाथियों की सटीक लोकेशन ट्रैक करने के लिए दुधवा प्रशासन हाथी दल के मुखिया को जीपीएस आधारित डिवाइस पहनाएगा। इस अभियान के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से तकनीकी मदद मांगी है। संस्थान के विशेषज्ञों के सहयोग से हाथियों की रियल-टाइम निगरानी की विस्तृत योजना तैयार की जा चुकी है। हर साल नेपाल से हाथियों का दल दुधवा के जंगलों तक आता है। यहां से हाथी दल बफर जोन, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लेकर दक्षिण खीरी तक जाते हैं। इस दौरान हाथी दल खड़ी फसलें बर्बाद कर चुके हैं। अब तक वन विभाग हाथियों की सटीक लोकेशन नहीं जान पाता था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नेपाल से आने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.