नेपाल से आए पानी से भारी तबाही, सरयू में मंदिर-मस्जिद समेत कई घर समाए, बाढ़ ने तोड़े रिकॉर्ड
सूरतगंज (बाराबंकी) संवाददाता, सितम्बर 28 -- नेपाल से आए पानी ने सरयू में भारी तबाही मचाई है। बाराबंकी के हेतमापुर में मस्जिद, शिव मंदिर और करीब दस घर नदी में समा गए। तेज धारा खेतों और आबादी को काटती हुई बढ़ती रही। अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली भी कटान की कगार पर आ चुका है, जबकि मंदिर के निचले हिस्से का लिंटर नदी में समा चुका है। बचाव के लिए नदी में डाले जा रहे बोल्डर, ईंटों की बोरियां भी तेज बहाव में बह जा रही हैं। खतरा बढ़ता देखकर ग्रामीण खुद पक्के मकान तोड़ गृहस्थी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। तहसील रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर में शनिवार शाम तक सरयू शांत थी। रात करीब दो बजे जलस्तर बढ़ने के साथ कटान ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। सबसे पहले कगार पर बनी मस्जिद नदी की धारा में समाई। इसके कुछ ही देर बाद पास का शंकरजी का मंदिर भी बह गया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.