किशनगंज, जुलाई 19 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज थाना पुलिस ने नियमित वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान शनिवार देर शाम बस स्टैंड से नेपाल से आए दो संदिग्ध नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 128 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान बस स्टैंड पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए। पूछताछ एवं सत्यापन के क्रम में उनकी गतिविधियां संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नेपाल के झापा जिले के भद्रपुर वार्ड संख्या-9 निवासी सायर घिमरे, पिता गणेश प्रसाद घिमरे तथा यूनिस निराला, पिता टंक प्रसाद निराला के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- नेपाल से आए द...