सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- शोहरतगढ़। पड़ोसी मुल्क नेपाल से ब्याह कर आई बेटियां भारत की बहू बनकर वह हमारे समाज व घर का अंग बन चुकी है। एसआईआर प्रकिया के तहत इनको मतदान से वंचित करना समाज व राष्ट्र के हित में नहीं है। केंद्र सरकार उन्हें साक्ष्य के आधार पर मतदाता सूची में शामिल करें जिससे वह लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बन सकें। दोनों देशों के बीच वर्षों से चली आ रही रोटी बेटी का संबंध और मजबूत हो। ये बातें ये बातें सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मशाल ने रविवार को नगर पंचायत स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। कहा कि समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका काफी अहम होती है। विषम परिस्थितियों में भी कलम के सिपाही अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये दिन रात अपनी योगदान ...