नेपाल से अवैध तरीके से भारत पहुंची खुकरी सिगरेट की 2हजार डिब्बी पकड़ी
पिथौरागढ़, अप्रैल 15 -- संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ओगला पुलिस ने एक कार से नेपाल की खुकरी सिगरेट की दो हजार डिब्बी पकड़ी है। अवैध सिगरेट नेपाल से ही भारत पहुंची है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओगला चौकी प्रभारी एसआई बसन्त पन्त के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धारचूला की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रोका। जांच के दौरान कार से मेड इन नेपाल खुकुरी ब्राण्ड की अवैध सिगरेट बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी कार चालक अमित सिंह धामी (28) निवासी ढुंगातोली बलुवाकोट ने बताया कि वह नेपाल से सिगरेट लाकर बाजार में बेचने ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- पान दुकान से शराब, नशीली दवा व हथियार के साथ दुकानदार गिरफ्तार बरामद सिगरेट व वाहन को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.