मेरठ, सितम्बर 4 -- नेपाल से करीब एक महीने पहले लापता हुई 28 वर्षीय महिला की लोकेशन मेरठ में मिलने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। परिजनों को महिला के मेरठ में होने की जानकारी मिली तो उसका पति और मां गुरुवार को मेरठ पहुंचे और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस से मदद मांगी। परिजनों ने पुलिस को उन मोबाइल नंबरों की जानकारी दी, जिनसे महिला के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने नंबरों की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी 28 वर्षीय शहिला पत्नी राकेश करीब एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। यह भी पढ़ें- तीन माह पूर्व अपहृत विवाहिता पटना से बरामद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। करीब एक सप्ताह पहले शहिला की ओर से परिजनों से फोन पर संपर्क किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने नेपाल पुलिस को मामले की जानकारी द...