नेपाल सीमा से लगे टनकपुर जौलजीबी मार्ग में यातायात सुचारू
चम्पावत, अगस्त 30 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के नेपाल सीमा से लगे महत्वपूर्ण टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मार्ग पर चरण मंदिर के समीप हुए भूस्खलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को आवाजाही के लिए सफलतापूर्वक सुचारु कर दिया गया है। लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि दो दिन पूर्व को चरण मंदिर के पास भारी चट्टान दरकने और मलबा आने से मार्ग क्षतिग्रस्त होकर बाधित हो गया था। डीएम के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी मशीनरी और जनबल को मौके पर तैनात किया गया। विभागीय टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सड़क से भारी मलबा हटाकर और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात को पुनः सामान्य कर दिया है। यह भी पढ़ें- चरण मंदिर के समीप मलबा आने और चट्टानों के टूटने से बंद हो गया था मार्ग मार्ग खुलने से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.