महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा सील होने की तिथि को लेकर अभी तक ऊहापोह बना है। नियमत: चुनावों में 72 घंटे पहले सीमा सील होती है लेकिन इस बार दो मार्च को जनकपुर में माध्यमिक परिक्रमा मेले और 3 मार्च को होली पर्व को लेकर नेपाल आने-जाने वाले चिंतित हैं। सूत्रों के अनुसार काठमांडू में नेपाल चुनाव आयोग की बैठक में मतदान से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल और नेपाल-चीन सीमा को सील करने का निर्णय लिया जा चुका है। लेकिन, बैठक में 3 मार्च को तराई में मनाए जाने वाले होली पर्व और 2 मार्च को जनकपुर में होने वाले माध्यमिक परिक्रमा मेले पर भी चर्चा हुई। भारत के सीतामढ़ी से जनकपुर स्थित जानकी मंदिर तक 20 हजार लोग पैदल यात्रा करेंगे और वापसी भी होनी है। इस परंपरा...