नेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नेपाली नागरिकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया है। गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, गौरीफंटा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर डिगनिया तिराहे के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मान बहादुर साउद पुत्र केशव साउद निवासी लालपुर खैरनी वार्ड नंबर सात, गोदावरी, जिला कैलाली और रवि रैकाल पुत्र कृष्ण बहादुर कामी निवासी ग्राम भासी, भीमदत्त, जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.