बहराइच, दिसम्बर 8 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। भारत - नेपाल सीमा पर 59 वीं वाहिनी एसएसबी के कमान्डेंट कैलाश चंद्र रमोला के निर्देशन में एसएसबी और मोतीपुर पुलिस ने एक नेपाली युवक को लगभग 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसबी के कमान्डेंट ने बताया कि सीमा चौकी लौकाही के उप निरीक्षक दीपक थापा के साथ पांच सदस्यीय टीम और मोतीपुर पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल यादव चार कांस्टेबल के साथ रविवार की रात सीमा स्तंभ 667 के पास गश्त कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घबराया हुआ नेपाल की ओर भागने की कोशिश करने लगा। गश्ती दल ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। अपनी पहचान जिला बहराइच के मंजगवा गांव थाना मोतीपुर निवासी रितेश कुमार (18) पुत्र उमेश के रूप में बताया । उसके पास से स्मैक बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.