नेपाल सीमा पर 16.780 किला सूखा नशा व 351 बोतल शराब जब्त
मोतिहारी, जून 13 -- घोड़ासहन। भारत नेपाल सीमा रेखा पर अठमोहान ग्राम स्थित पीलर संख्या 358/5 के निकट गश्ती के दौरान एसएसबी 71वीं बटालियन के द्वारा गुरूवार की रात नेपाल से लाये जा रहे 16.780 किलोग्राम गांजा जैसे नशीले पदार्थ को जब्त किया है। दूसरी ओर पीलर संख्या-359/8 के निकट 351 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया है। सीमा रेखा के निकट होने व रात के अंधेरे का लाभ होते इस घटना में शामिल तस्कर नेपाल सीमा में भाग निकलने में सफल हो गये। जब्त सामग्रियों को कार्रवाई के लिए झरोखर पुलिस को सौंप दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में शामिल तस्करों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.