नेपाल सीमा पर 12 बोरा खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 6 -- दिघलबैंक (नि.स.)।भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं बटालियन बी कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने रविवार की अहले सुबह भारत से नेपाल ले जा रहे तस्करी का 12 बोरा यूरिया के साथ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिघलबैंक कंपनी कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने बताया कि एसएसबी के जवान सीमा पर गश्ती कर रहे थे,तभी जवानों ने पीलर संख्या 133/18 के समीप तीन लोगों को मक्का के खेत होते हुए साइकिल पर 12 बोरा यूरिया लेकर नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों ने साइकिल सवारों को रुकने को कहा। जवानों को देखते ही तस्कर यूरिया लदे साइकिल को वहीं छोड़ कर नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया तथा तीनों साइकिल सहित यूरिया जप्त कर लिया।एसएसबी ने साइकिल एवं यूरिया ठाकुरगंज कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.